सासाराम ग्रामीण : दी सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमेश चंद्र चौबे की सदस्यता रद्द होने के बाद अब बकायेदार पूर्व पैक्स अध्यक्षों व सचिवों के बीच खलबली मचने लगी है. इसके बाद उनमें कार्रवाई में तेजी आने का डर सताने लगा है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, चेयरमैन पर करीब 4.50 करोड़ रुपये का मामला बनता है, तो वही 15 पैक्सों के पूर्व अध्यक्षों व सचिवों पर करीब 15 करोड़ रुपये बैंक का बकाया है.
अब तक बैंक के लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक बकाया
सासाराम ग्रामीण : दी सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमेश चंद्र चौबे की सदस्यता रद्द होने के बाद अब बकायेदार पूर्व पैक्स अध्यक्षों व सचिवों के बीच खलबली मचने लगी है. इसके बाद उनमें कार्रवाई में तेजी आने का डर सताने लगा है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, चेयरमैन पर करीब 4.50 करोड़ रुपये का […]

यानी को-ऑपरेटिव बैंक का करीब 20 करोड़ रुपये उसके संचालक व सहयोगियों के यहां फंसा है, जिसकी वसूली के लिए पटना रजिस्ट्रार कोर्ट में अधिभार का मामला चल रहा है. इसमें कई बकायेदार पैक्स अध्यक्षों व सचिवों के विरुद्ध वारंट भी निर्गत हुआ है. पर, वारंट निर्गत होने के बाद भी अधिकतर के विरुद्ध कार्रवाई शून्य के बराबर है.
बकाये रुपयों की वजह से बैंक की स्थिति चरमरायी है. इसी कड़ी में एक मामला नासरीगंज को-ऑपरेटिव शाखा का है. जहां करीब 10.56 करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में कार्रवाई कहां तक पहुंची, इसे बताने में अधिकारी परहेज करते हैं. इन सभी के अलावा अन्य कई अनियमितताओं का उजागर होना बाकी है. यह सभी रुपये बैंक में वापस आ जाये, तो यह किसी सरकारी या निजी बैंकों से टक्कर लेने लगेगा. जो फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है. अब तो चेयरमैन भी इसी जद में आ चुके हैं.
सासाराम में दवा विक्रेता करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
सासाराम कार्यालय. फार्मासिस्ट सहित अन्य समस्याओं को लेकर दवा कारोबारी चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में हैं. रविवार की शाम सासाराम केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक की जानकारी देते हुए सचिव नंरजन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के निर्णय के अनुसार समस्याओं के समाधान के लिए 25 जून तक मुख्यंमत्री, स्वास्थ्य मंत्री व डीएम को सूचना देंगे. इसके बाद 15 जुलाई से थोक दवा विक्रेता दवाओं की खरीदारी बंद करेंगे. इसके बाद 31 जुलाई से खुदरा दवा विक्रेता दवाओं की खरीदारी बंद करेंगे.
इसके बाद भी समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन का प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार किया जायेगा. बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार वर्मा, संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष अमन कुमार, शिवमूरत सिंह, विकास कुमार, कृपाल प्रकाश, आनंद गुप्ता, मंगल राय, मिथिलेश राय आिद थे.