डेहरी सदर : डेहरी कोल डिपो स्थित महिंद्रा ट्रक व बस डिवीजन के अधिकृत सर्विस सेंटर प्रियदर्शी एग्रो इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में मॉनसून चेकअप कैंप की शुरुआत बुधवार को हुई. यह जानकारी प्रियदर्शी एग्रो के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि महिंद्रा ट्रक व बस का मॉनसून चेकअप कैंप 15 जुलाई तक चलेगा. इस कैंप में स्पेयर पार्ट्स व लेबर शुल्क पर पांच प्रतिशत का छूट दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि महिंद्रा ट्रक व बस बहुत कम समय में ग्राहकों के बीच बहुत ही मजबूत पकड़ बना चुका है. क्योंकि, कंपनी ग्राहकों को उच्च कोटि का सर्विस देने के लिए बाध्य है.
महिंद्रा ट्रक व बस का प्री मॉनसून चेकअप कैंप शुरू
डेहरी सदर : डेहरी कोल डिपो स्थित महिंद्रा ट्रक व बस डिवीजन के अधिकृत सर्विस सेंटर प्रियदर्शी एग्रो इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में मॉनसून चेकअप कैंप की शुरुआत बुधवार को हुई. यह जानकारी प्रियदर्शी एग्रो के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि महिंद्रा ट्रक व बस का मॉनसून चेकअप कैंप 15 जुलाई […]

कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया है, जिससे वाहन में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या होने पर ग्राहक शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर समाधान किया जाता है. वहीं, प्रियदर्शी एग्रो के प्रबंधक कृष्णा कुमार ने कहा कि महिंद्रा ट्रक व बस डिवीजन के ग्राहकों को समय पर वाहन की सर्विस उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है. मौके पर छोटन सिंह, शुभम कुमार सिंह, सोनू कुमार, एओ पवन कुमार आदि मौजूद थे.