सासाराम : प्रशासन विगत पांच साल तक के अापराधिक मामले से जुड़ी फाइलों को खंगाला कर 275 अापराधिक प्रवृति के लोगों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा था. इनमें से 252 लोगों पर सीसीए लगाने की स्वीकृति मिल गयी है. यानी इस लोकसभा के चुनाव में जिले के 252 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई होगी. इसके लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है.
अापराधिक मामलों में शामिल 275 लोगों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव, 252 की स्वीकृति
सासाराम : प्रशासन विगत पांच साल तक के अापराधिक मामले से जुड़ी फाइलों को खंगाला कर 275 अापराधिक प्रवृति के लोगों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा था. इनमें से 252 लोगों पर सीसीए लगाने की स्वीकृति मिल गयी है. यानी इस लोकसभा के चुनाव में जिले के 252 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई होगी. […]

जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी व जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतीपूर्ण महौल में संपन्न कराने के लिए जिले के 252 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई होगी, जिससे चुनाव के दौरान शांति माहौल कायम रहे. इसके लिए पिछले पांच साल के अापराधिक मामलों से जुड़ी फाइलों खंगाला गया.
इसमें प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस पर पथराव, सभाओं में उपद्रव, गोलीबारी, बूथों पर गड़बड़ी, सड़क जाम कर उपद्रव करने आदि अापराधिक मामले शामिल हैं. ऐसे मामलों में संग्लिप्त लोगों पर सीसीए की कार्रवाई होगी. विगत पांच साल के अापराधिक मामलों की समीक्षा करने के बाद 275 लोगों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव वरीय अधिकारियों के पास भेजा गया था. इ
नमें 252 लोगों पर सीसीए लगाने का अनुमति मिल गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी व जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए फरार अपराधी व वारंटियों को बख्शा नहीं जायेगा. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस कार्य के प्रति सक्रिय रहने का निर्देश थानाध्यक्षों को दी गया है.