डालमियानगर : वाहनों से वसूली करते एसआइ व चालक धराये

डालमियानगर : डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन बालू घाट के सामने डेहरी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एसपी ने बालू लोडेड वाहन चालकों से वसूली करते डालमियानगर ओपी थाने के एसआइ व चालक को गिरफ्तार किया है. एसआइ सत्येंद्र चौधरी व पुलिस वाहन के चालक संजय कुमार राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. […]

डालमियानगर : डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन बालू घाट के सामने डेहरी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एसपी ने बालू लोडेड वाहन चालकों से वसूली करते डालमियानगर ओपी थाने के एसआइ व चालक को गिरफ्तार किया है.
एसआइ सत्येंद्र चौधरी व पुलिस वाहन के चालक संजय कुमार राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष के अनुसार, उक्त स्थल पर एसआइ व चालक द्वारा संयुक्त रूप से बालू लोडेड ट्रकों व ट्रैक्टरों के चालक से घूस के तौर पर पैसों की वसूली की जा रही थी. वहां से गुजर रहे एसपी ने इसे देखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >