को-ऑपरेटिव बैंक का परिसर बना अवैध स्टैंड

सासाराम ग्रामीण : सासाराम अनुमंडल न्यायालय के पीछे स्थित दी सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के परिसर में इन दिनों भाड़े पर चलने वाले गाड़ियों का अवैध स्टैंड बना है. दर्जन भर छोटी सवारी गाड़ियां खड़ी रहती है. चालक यहीं से सवारियों की बुकिंग करते है. बैंक के अधिकारी इसकी शिकायत लिखित रूप से अनुमंडल पदाधिकारी […]

सासाराम ग्रामीण : सासाराम अनुमंडल न्यायालय के पीछे स्थित दी सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के परिसर में इन दिनों भाड़े पर चलने वाले गाड़ियों का अवैध स्टैंड बना है. दर्जन भर छोटी सवारी गाड़ियां खड़ी रहती है. चालक यहीं से सवारियों की बुकिंग करते है. बैंक के अधिकारी इसकी शिकायत लिखित रूप से अनुमंडल पदाधिकारी को कर चुके है.

बैंक के प्रतिनिधि एएसपी मिल कर स्थिति से अवगत कराये. इसके बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है. एक बैंक कर्मी ने बताया कि करीब चार कि संख्या में अपराधी प्रवृत्ति के स्थानीय युवक परिसर में वाहनों को खड़ा कराते है. और बदले में वाहनों के चालकों से एजेंटी वसूलते है. बैंक परिसर में वाहनों को खड़ा करने से रोकने पर यह युवक मारपीट करने पर उतारू हो जाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >