मोबाइल पर बात करता छात्र आया ट्रेन की चपेट में, गंभीर

सासाराम नगर : स्टेशन के समीप मोबाइल पर बात करते ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. रेल पुलिस छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. हादसे में छात्र का एक पैर कट गया है और सिर में गंभीर चोट है. घायल […]

सासाराम नगर : स्टेशन के समीप मोबाइल पर बात करते ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. रेल पुलिस छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. हादसे में छात्र का एक पैर कट गया है और सिर में गंभीर चोट है. घायल छात्र बक्सर जिले के धनसोई निवासी उमेश यादव का बेटा चंद्र उत्कर्ष यादव बताया जाता है.

छात्र सासाराम में रहकर कोचिंग करता है. दोस्तों के साथ महदीगंज में किराये पर रहता है. हादसे की जानकारी होने पर उसके दोस्त अस्पताल पहुंचे, जहां एक दोस्त विपुल ने बताया कि हमलोग चार दोस्त एक साथ रहकर कोचिंग में पढ़ने जाते हैं. करीब 12 बजे उत्कर्ष यह कहकर निकला कि धर्मशाला चौक से किताब खरीदकर आ रहा है. कुछ ही देर बाद उसी के मोबाइल फोन से घटना की जानकारी मिली.
घटना के प्रत्यक्षदर्शी रेल पुलिस के एक जवान ने बताया कि छात्र दूर से ही मोबाइल पर बात करते आ रहा था. डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी. उसको देखने से अंदाजा हो गया कि उसे ट्रेन का ध्यान नहीं है. वह चिल्लाते हुए दौड़े. कई यात्री भी चिल्ला कर रोक रहे थे, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और ट्रैक पर चला आया. रेल थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि छात्र कि स्थिति बेहद गंभीर है. सरकारी एंबुलेंस से छात्र को इलाज के लिए बनारस ट्राॅमा सेंटर भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >