अकोढ़ीगोला : कीचड़ व धूल से निजात दिलाये प्रशासन

डेहरी प्रखंड के हुरका से लेकर पडूहार तक उड़ती धूल से लोग परेशान हैं. व्यस्त मार्ग होने के कारण छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है. ऊपर से ओवरलोडेड बालू लेकर गुजरती गाड़ियां सड़कों पर बालू बिखेरती गुजरती है. ट्रकों पर लोड बालू से गिरता पानी से सड़के सराबोर रहती है. जिससे सड़कों पर कीचड़ […]

डेहरी प्रखंड के हुरका से लेकर पडूहार तक उड़ती धूल से लोग परेशान हैं. व्यस्त मार्ग होने के कारण छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है. ऊपर से ओवरलोडेड बालू लेकर गुजरती गाड़ियां सड़कों पर बालू बिखेरती गुजरती है. ट्रकों पर लोड बालू से गिरता पानी से सड़के सराबोर रहती है. जिससे सड़कों पर कीचड़ पसरा रहता है.
पानी सूखने के बाद धूल उड़ने लगता है. लगातार सड़कों पर गिर रहे पानी से सड़कें टूटने लगी है. जिससे उम्र समाप्ति के पहले सड़कों की हालत खराब होने लगी है. सड़क पर कीचड़ व धूल से आम लोग परेशान हैं. इससे प्रशासन निजात दिलाये.
यह बातें दरिहट के अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र पांडेय, मजहर हुसैन, राजकुमार चौधरी आदि ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेज कर गुहार लगायी है. ग्रामीणों ने आवेदन में आरोप लगाया कि यहां अवैध रूप से बालू की निकासी ट्रैक्टर व ट्रकों से हो रही है. इसकी संख्या हजारों में है.
आवेदन में कहा गया है कि ट्रैक्टर, हाइवा व ट्रकों पर कितनी बालू लोड किया जाये इसकी सीमा निर्धारित नहीं की गयी है. एक ही चालान पर कई ट्रिप बालू ढोये जाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >