सासाराम में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, फेंका शव

सासाराम (रोहतास) : अगरेर थाने के भगवानपुर में सोमवार की रात अपराधियों ने एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. अपराधियों ने युवक का गुप्तांग काट कर शव को बधार में फेंक दिया. मृतक की पहचान भगवानपुर गांव के अशोक चौधरी के बेटे मनु चौधरी के रूप में हुई है. सोमवार की […]

सासाराम (रोहतास) : अगरेर थाने के भगवानपुर में सोमवार की रात अपराधियों ने एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. अपराधियों ने युवक का गुप्तांग काट कर शव को बधार में फेंक दिया. मृतक की पहचान भगवानपुर गांव के अशोक चौधरी के बेटे मनु चौधरी के रूप में हुई है. सोमवार की शाम मनु को उसके कुछ दोस्त बुला कर ले गये थे. मनु जब देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. मंगलवार की सुबह बधार में शव होने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >