तेंदुआ गांव में दहेज हत्या के मामले में देवर गिरफ्तार

डेहरी कार्यालय : नगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में दहेज को लेकर पति द्वारा पत्नी को गोली मार की गयी हत्या के आरोपित देवर रवि कुमार को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में पूर्व में ससुर धमंडी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अन्य […]

डेहरी कार्यालय : नगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में दहेज को लेकर पति द्वारा पत्नी को गोली मार की गयी हत्या के आरोपित देवर रवि कुमार को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में पूर्व में ससुर धमंडी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

अन्य अारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार गत 16 अप्रैल की रात को ससुराल वालों ने दहेज के लिए किरण देवी की हत्या कर शव को बालू में दफना दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद की थी.
मामले में राजपुर थाना क्षेत्र के बिसैनी कला निवासी युवती के चाचा अलख यादव ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लड़की के चाचा आलोक यादव ने पति कृष्णा यादव, ससुर घमंडी यादव, सास कुंती देवी, ननद चिंता कुमारी, देवर रवि रंजन यादव के खिलाफ डेहरी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >