अकोढ़ी में अवैध कब्जे से कराया आहर को मुक्त

घर की महिलाओं व बच्चों ने जम कर किया विरोध अकोढ़ीगोला : प्रशासन की टीम ने मंगलवार को अकोढ़ी गांव स्थित आहर पर अतिक्रमण कर बनाये घर को अर्थमूवर (जेसीबी) से ध्वस्त करा दिया. इस दौरान घर की महिलाओं व बच्चों ने जम कर विरोध किया. महिला पुलिस ने विरोध कर रही महिलाओं पर किसी […]

घर की महिलाओं व बच्चों ने जम कर किया विरोध

अकोढ़ीगोला : प्रशासन की टीम ने मंगलवार को अकोढ़ी गांव स्थित आहर पर अतिक्रमण कर बनाये घर को अर्थमूवर (जेसीबी) से ध्वस्त करा दिया. इस दौरान घर की महिलाओं व बच्चों ने जम कर विरोध किया. महिला पुलिस ने विरोध कर रही महिलाओं पर किसी तरह से काबू पाया. महिलाएं व बच्चों को घर से किसी तरह से हटाया गया. इसके बाद ईंट के मकान को तोड़वाया गया. सीओ विकास कुमार ने बताया कि ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने लोक शिकायत निवारण केंद्र डेहरी में आहर पर अवैध तरीके से किये जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध परिवारवाद 23 नवंबर, 2017 को शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके आलोक में आहर के जमीन की मापी करायी गयी. जिसमें बाजन चंद्रवंशी पर आहर की जमीन अतिक्रमण कर घर बनाने का आरोप सही पाया गया. इसकी रिपोर्ट शिकायत केंद्र में भेजी गयी. इसके बाद शिकायतकर्ता इस मामले को जिला लोक शिकायत केंद्र में पहुंचाया. जिसके निर्देश पर आहर पर बने मकान को तोड़ कर अतिक्रमण हटाया गया. इस कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >