अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव के पास हुई घटना सासाराम नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदमापुर गांव के समीप पुराने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक ददन चौधरी 40 वर्ष इसी थाना क्षेत्र के दयाल बिगहा गांव का रहने वाला था. […]

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव के पास हुई घटना

सासाराम नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदमापुर गांव के समीप पुराने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक ददन चौधरी 40 वर्ष इसी थाना क्षेत्र के दयाल बिगहा गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, मृतक अपने गांव से सासाराम आ रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन बाइक सवार को रौंदते हुए भाग निकला. इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. करीब डेढ़ घंटे तक पुराने जीटी रोड पर आवागमन ठप रहा.
अधिकारी ग्रामीणों को शांत करा परिचालन शुरू कराएं. थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह ने बताया कि पुराने जीटी रोड पर पिछले तीन माह से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिससे स्थानीय लोग आहत हैं. ग्रामीण सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे है. इनकी मांग से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले आयी. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >