हसन खां सूर का मकबरा : कूड़ा देखने तो नहीं आयेंगे पर्यटक

सासाराम ऑफिस. शहर के शेरगंज मुहल्ला स्थित हसन खां सूर मकबरा (सूखा रौजा) के समीप सड़क के बीचों-बीच कूड़े का अंबार लगा हुआ है. कूड़े के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. महीने में कभी-कभी ही सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं. लोगों ने कहा कि मकबरा परिसर की सफाई […]

सासाराम ऑफिस. शहर के शेरगंज मुहल्ला स्थित हसन खां सूर मकबरा (सूखा रौजा) के समीप सड़क के बीचों-बीच कूड़े का अंबार लगा हुआ है. कूड़े के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
महीने में कभी-कभी ही सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं. लोगों ने कहा कि मकबरा परिसर की सफाई पुरातत्व विभाग कराता नहीं है. दूसरे इसके आस-पास कूड़ों का अंबार लगा रहता है. जिससे इधर से होकर जाने में परेशानी होती है. सबसे ज्यादा गंदगी उत्तरी छोर पर है. जहां सफाई के अभाव में कूड़े का ढेर लगा रहता है. नगर पर्षद को इस ओर ध्यान देना चाहिए. यहां सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >