नहीं थम रहा अवैध तरीके से बालू निकासी

अकोढ़ीगोला : जिला में बंद बालू उत्खनन पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है. पुलिस बालू की निकासी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बालू माफिया भी बालू निकालने से पीछे नहीं हट रहे है. जिसके परिणामस्वरूप पुलिस व बालू माफियाओं के बीच झड़प हो जाती है. ऐसे तो बालू निकालने को लेकर […]

अकोढ़ीगोला : जिला में बंद बालू उत्खनन पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है. पुलिस बालू की निकासी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बालू माफिया भी बालू निकालने से पीछे नहीं हट रहे है. जिसके परिणामस्वरूप पुलिस व बालू माफियाओं के बीच झड़प हो जाती है. ऐसे तो बालू निकालने को लेकर माफियाओं के साथ कई बार झड़प हो चुकी है.
रिकॉड के अनुसार दरिहट थाने में पुलिस पर हमला की तीन घटनाएं हो चुकी है. पांच अगस्त, 2017 को पडूहार सोन नदी में बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गयी पुलिस पर माफियाओं ने हमला कर दिया था और ट्रैक्टर छुड़ाकर ले भागे थे. जिसमे पुलिस ने तीन लोगों को नामजद व 15-20 आज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी. 14 नवंबर की रात को डीएसपी अनवर जावेद अंसारी चार थानों की पुलिस बल को लेकर सोन नदी के हुरका घाट पर छापेमारी की थी. जिसमें पुलिस व बालू माफियाओं के बीच झड़प हुई थी. माफियाओं ने पुलिस बल पर पथराव किया था. जिसमें तीन जवान घायल हो गये थे. एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ था. दरिहट पुलिस इस घटना को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसमें 75 लोगों को नामजद बनाया था. तीसरी घटना शुक्रवार को हुई.
संसाधनों का अभाव आ रहा आड़े
अवैध तरीके से बालू की निकासी को रोकने के लिए पुलिस की तत्परता तारीफ के काबिल है. लेकिन संसाधनों की कमी के कारण इसे पूरी तरह से रोक नहीं पा रही है. वैसे तो पुलिस ने अवैध बालू लदे दर्जनों ट्रैक्टरों को पकड़ी है. सूत्र बताते हैं कि पुलिस के पास एक मात्र सरकारी गाड़ी उपलब्ध है. जिससे मीटिंग, गस्ती व अपराधियों को कोर्ट पहुंचाने का काम होता है. बालू माफिया पुलिस की गाड़ियों की रेकी करते हैं. जब कभी किसी कार्य से गाड़ी थाने से निकलती है इनफॉर्मर की सूचना पर बालू माफिया दर्जनों ट्रैक्टरों पर सोन नदी से बालू निकासी करते है. गौरतलब है कि दरिहट थाना क्षेत्र में करीब दस किलोमीटर लंबा सोन नदी का तटबंध है. जिसमें दर्जनों बालू घाट बने हुए हैं. पुलिस एक छोर पर गस्त में रहती है, तो दूसरी छोर पर बालू माफिया सक्रिय हो जाते है. पुलिस व बालू माफियाओं का लुका छिपी का खेल चलता रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >