मृत घोषित महिला 40 दिन बाद मिली जिंदा

दिनारा (रोहतास) : हत्या कर फेंके गये शव की पहचान के बाद मृत घोषित एक महिला के 40 दिन बाद जिंदा मिलने पर हत्या के आरोपित पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली है. मामला रोहतास के दिनारा प्रखंड के भानपुर गांव का है. दिनारा पुलिस ने महिला को बिक्रमगंज स्टेशन […]

दिनारा (रोहतास) : हत्या कर फेंके गये शव की पहचान के बाद मृत घोषित एक महिला के 40 दिन बाद जिंदा मिलने पर हत्या के आरोपित पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली है. मामला रोहतास के दिनारा प्रखंड के भानपुर गांव का है. दिनारा पुलिस ने महिला को बिक्रमगंज स्टेशन से सोमवार की शाम बरामद किया. मामले के अनुसंधानकर्ता जेएसआई सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 50/2018 दर्ज है. सोमवार की

मृत घोषित महिला…
शाम गुप्त सूचना के आधार पर मृत घोषित महिला सिंपल को बिक्रमगंज स्टेशन से बरामद कर लिया गया है. महिला की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जायेगा. मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने दिनारा थानाध्यक्ष राकेश कुमार व जेएसआई सत्येंद्र सत्यार्थी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की थी. गौरतलब है कि करगहर प्रखंड के महुली गांव की आरती कुंवर की बेटी सिंपल (20 वर्ष) की शादी भानपुर गांव निवासी प्रभुनारायण सिंह के बेटे विक्की सिंह के साथ वर्ष 2014 में हुई थी. 28 फरवरी, 2018 को अचानक सिंपल गायब हो गयी.
इसको लेकर सिंपल की मां ने दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें सिंपल के पति विक्की सिंह, देवर मनीष सिंह, ससुर प्रभु नारायण सिंह, चचेरे ससुर हरखनाथ सिंह सहित ससुराल पक्ष की तीन महिलाओं पर दहेज के लिए बेटी का गला दबा हत्या करने का आरोप लगाया था. खोजबीन के दौरान कुछ दिनों बाद चरपोखरी इंगलिश लाइन राजवाहा नहर में एक खराब हालत में महिला का शव मिला था, जिसकी सिंपल के रूप में पहचान परिवार के लोगों ने कर दी थी.
पुलिस सूत्रों की मानें, तो लड़की पक्ष के लोगों द्वारा सिंपल के शव की पहचान करने के बाद भी पुलिस को मामले में शक था. पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही थी, जिससे यह सफलता मिली. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सिंपल के ससुराल व मायकेवालों को महिला की बरामदगी की सूचना दी गयी है. उनके आने पर ही खुलासा होगा कि इसके पीछे किसका हाथ है? इधर, एक सवाल खड़ा हो गया है कि सिंपल जिंदा है, तो रजवाहा से मिली महिला की लाश किसकी थी? अब यह पहली पुलिस के लिए सिरदर्द बन सकती है.
रोहतास के दिनारा के भानपुर गांव का मामला
मृतका के शव की हो चुकी थी पहचान
मृतका की मां ने पति सहित ससुरालवालों पर लगाया था हत्या का आरोप
महिला के मिलने पर हत्या के आरोपितों को मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >