गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

सासाराम नगर : शहर में माईको स्थित पुराने जीटी रोड पर मंगलवार की सुबह तेज गति से जा रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर के चपेट में एक बाइक सवार आ गया. जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृतक धनजी सिंह (32) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव का […]

सासाराम नगर : शहर में माईको स्थित पुराने जीटी रोड पर मंगलवार की सुबह तेज गति से जा रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर के चपेट में एक बाइक सवार आ गया. जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृतक धनजी सिंह (32) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव का रहने वाला था. शहर के न्यू एरिया में भी अपना मकान है.

मृतक की पत्नी नहौना स्कूल में शिक्षक हैं. सुबह 6.30 बजे अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहा था. तभी पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाईक को रौंदते हुऐ भाग निकला. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी होते ही न्यू एरिया व नहौना गांव में कोहराम मच गया. परिजन रोते बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे.

इधर, मृतक की पत्नी कि स्थिति पागलों जैसी हो गयी है. उसे विश्वास ही नहीं हो रहा कि मेरा पति अब इस दुनिया में नहीं है. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला. उसकी पहचान करने का प्रयास हो रहा है. पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया.

युवक की मौत पर शोकसभा का हुआ आयोजन : सासाराम कोर्ट. सासाराम व्यवहार न्यायालय परिसर में नोटरी कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ. शोक सभा में शामिल अधिवक्ताओं ने युवक के असमय मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के दो मिनट मौन रख प्राथना किया. शोकसभा में अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, बद्री नारायण चौबे, प्रभात कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह, कुंदन सिंह, कामता सिंह, ददन सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्याम नारायण चौहान, महेश्वर सिंह आदि शामिल थे.
नहौना स्कूल में पत्नी को छोड़ कर लौट रहा था नहौना
पुराने जीटी राेड पर माइको के पास हुई घटना
मानपुर में बंद समर्थकों व पुलिस में झड़प

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >