नौ घंटे बाद भी पता नहीं चल सका कितने रुपये की हुई चोरी

सात घंटे बाद कैश रूम के अलमारी से निकले 30.73 लाख रुपये दो दिनों से बंद हैं नगर पर्षद के सीसीटीवी कैमरे, जांच में जुटी पुलिस सासाराम नगर : सोमवार को नगर पर्षद के कैश रूम का ताला काट रुपये चोरी होने की खबर से दिन भर कोहराम मचा रहा. अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक […]

सात घंटे बाद कैश रूम के अलमारी से निकले 30.73 लाख रुपये

दो दिनों से बंद हैं नगर पर्षद के सीसीटीवी कैमरे, जांच में जुटी पुलिस
सासाराम नगर : सोमवार को नगर पर्षद के कैश रूम का ताला काट रुपये चोरी होने की खबर से दिन भर कोहराम मचा रहा. अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान रहे. नाइट गार्ड व कैशियर की स्थिति दयनीय रही. मॉडल थाना तक मामला पहुंचा. पुलिस आयी. पूछताछ के दौरान कैशियर के कहने पर पुलिस की उपस्थिति में कैश रूम का अलमारी खोला गया, जिसमें से 30.73 लाख रुपये सुरक्षित मिले. इसके बाद भी यह पता नहीं चल सका की कितने रुपये की चोरी हुई है. ताला कटा है, यह सत्य है.
लेकिन, चोरी हुई या नहीं यह पता नहीं चल सका. इसके पीछे का कारण है कि कैश का मिलान ही नहीं हो सका है. इस संबंध में नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी ने बताया कि एक कर्मचारी ने करीब दस बजे दिन में कैश रूम में चोरी होने की सूचना दी. उस समय 25 से 30 लाख रुपये की चोरी की बात कही गयी. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस की जांच के दौरान कैशियर शिव शंकर प्रसाद के कहने पर कैश रूम के आलमीरा को खोला गया, जिसमें से 30.73 लाख रुपये मिले हैं.
अब कितने रुपये की चोरी हुई है, इसका पता कैश के मिलान पर ही होगा. कैशियर के बताये अनुसार शुक्रवार व शनिवार का कैश बैंक में जमा नहीं कराया जा सका था. इधर, मॉडल थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल कितने रुपये की चोरी हुई है कहा नहीं जा सकता.
रोज कैश जमा करने का आदेश
नप इओ ने कहा कि कैशियर को प्रतिदिन बैंक में कैश जमा करने का लिखित में आदेश पूर्व में ही दिया जा चुका है. इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम कैश रूम में क्यों रखा गया, इसके लिए शो कॉज किया जायेगा. इसके साथ ही नाइट गार्ड से भी शोकॉज होगा. यह तो स्पष्ट है कि कैश रूम का ताला कटा है. बाहर के सभी गेटों के ताले साबूत हैं. फिर चोर अंदर दाखिल कैसे हुए? यह पुलिस की जांच से ही पता चलेगा.
को-ऑपरेटिव बैंक ने नोनहर पैक्स, सचिव सहित अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ की प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >