डेहरी कार्यालय : शहीद भगत सिंह छात्र युवा मंच रोहतास के तत्वावधान में शुक्रवार को डालमियानगर स्थित बंगाली क्लब में शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आगाज शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव अमर रहे नारो के साथ किया गया.
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मंडल के हिमांशु कश्यप, कन्हैया शर्मा, सिम्पी पाठक, पूजा कुमारी, भगवान शर्मा, विपिन कुमार व गुफरान द्वारा सामुहिक रूप से किया गया. जिसमें इस बात पर बल दिया गया कि भगत सिंह के सपनों का भारत समाजवादी था पर आज का पूंजीवादी भारत उनके सपनों से विपरीत दिशा में चलता हुआ एक समस्याग्रस्त संकटग्रस्त समाज में तब्दील हो गया है. वहीं वक्ताओं में अनुराग कुमार, अनिश कुमार, पार्थ सरकार, सुभाष विद्रोही, भोला शंकर आदि लोगों ने शहिदों के त्याग बलिदान क्रांतिकारी ओजिस्विता व उनके प्रगतिशील विचार धारा का जिक्र करते हुए आज इसके सार्थकता को जरूरी बताया.
शहीद ए आजम भगत सिंह संस्था के अध्यक्ष अब्दुल कलाम अाजाद की अध्यक्षता में थाना चौक स्थित वर्मा काॅम्प्लेक्स के सभागार में शहादत दिवस के अवसर पर भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. मौके पर वसंत कुमार, कमल सिंहा, प्रभात कुमार, भोला राईन, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, फुलझरो देवी, सुनील कुशवाहा, अजमत राईन, सुधीर कुमार, नरेंद्र राउत, नेसार अंसारी व श्याम बिहारी राम आदि मौजूद थे.
सासाराम सदर: जदयू शरद गुट ने शुक्रवार को शहादत दिवस मनाया. इसके लिए पार्टी ने शहर के रौजा रोड़ स्थित मौर्या रॉयल क सभागार में कार्यक्रम आयोजित की. जहां शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के तैल्य चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धालुजंलि दिया गया. इसके बाद “वर्तमान भारत में भगत सिंह के आदर्शो प्रासंगिकता” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ.
जिससे कई बुद्धजिवियों ने अपने अपने विचार रखे. गोष्ठी का अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने किया. वहीं संचालन भाकपा के कार्यकारणी सदस्य राम अवतार ने किया. मौके पर ब्रजमोहन सिंह, डॉ राकेश श्रीवास्तव, विजेन्द्र केसरी, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, बजरंगी यादव, कमलेश तिवारी, आलोक पासवान, सुषमा पासवान उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुआरम्भ लेखक सह शिक्षक धर्मचन्द प्रसाद द्वारा मल्यापर्ण कर किया गया.
सासाराम सदर : शहीदों के याद में नौजवान भारत सभा ने शुक्रवार को शहादत दिवस मनाया. संघ ने शहर के रेलवे मैदान से शहीदों के प्रति जागरूकता रैली निकाली. जो धर्मशाला होते हुये भगत सिंह स्मारक पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद रैली शहर के लश्करीगंज महादलित सामुदायिक भवन पहुंचा. जहां सम्राज्यवादी विरोधी कई नारे लगाये गये. रैली का नेतृत्व संघ के जिला सचिव संजय कुमार ने किया. मौके पर छात्र संगठन पीडी एसयू के जिला संयोजक सूर्यकांत कुमार, अधिवक्ता आरपी सिंह, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला सचिव अयोध्या राम, जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ के महासचिव दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे.
नासरीगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धुस स्थित शहीद भगत सिंह वाचनालय में भाकपा माले के प्रखंड इकाई द्वारा स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव के शहादत की वर्षी मनायी गयी. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए जिला कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज के समय भगत सिंह को याद करने की काफी जरूरत है.
आज के दौर में भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के विचारों की जरूरत है. लेकिन आज पूरा हिंदुस्तान मोदी के राज में आरएसएस के सिद्धांतों को बढ़ावा के कारण परेशान है. बार-बार इनके द्वारा अंग्रेजों जैसी फूट डालो और शासन करो के नीति द्वारा हिन्दू-मुसलमान के बीच दंगा-फसाद फैलाने की कोशिश जारी है. भगत सिंह ने अपने अंतिम समय में कहा था कि इंकलाबियों को मरना ही होता है, क्योंकि उनके मरने से ही उनका अभियान मजबूत होता है. अदालत में अपील से नहीं लेकिन अफसोस की बात है कि आज शासक वर्ग द्वारा हिंदुस्तान के आम-अवाम को गुमराह किया जा रहा है. सभा में अयोध्या बैठा, नंद कुमार सिंह, शिवधारी राम, रमेश पासवान, सद्दाम हुसैन, राम पुकार राम, सुरेंद्र राम व शंभू चौधरी आदि मौजूद थे.
