ज्ञान के बिना मानव जीवन अधूरा : आचार्य
अखंड श्री हरिकीर्तन की पूर्णाहुति पर लगेगा भंडारा
इंद्रपुरी : रामनवमी पर्व को लेकर पर भैसहां पंचायत के सुजानपुर गांव के काली मंदिर में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड श्री हरिकीर्तन शुरु हुआ. इसमें दर्जनों गांव के कीर्तन मंडली भाग लिया. मंदिर के पुजारी सुमन पांडेय द्वारा सुबह नौ बजे सभी देवी देवता को मंत्रोच्चारण से पूजा कराया गया. मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता स्थानीय पंच शंकर दूबे पंकज दूबे रामनाथ दूबे ने बताया कि अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति 24 मार्च को होगी. इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें आसपास के सैंकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस मौके पर सुरेंद दूबे, वीरेंद्र दूबे, सुनील सिंह, गुड्डू दूबे, नरेंद्र दूबे आदि कीर्तन मंडली में शामिल थे.
