सासाराम सदर : एनआइसी द्वारा रोहतास जिले की वेबसाईट अपडेट किया जायेगा. वेबसाइट जल्द ही नये लुक में दिखेगी. नयी सूरत देने को राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग उसका मॉडीफिकेशन करेगा. साथ ही उस पर अपलोड सरकारी योजनाओं के विभागीय आंकड़ों का भी अपडेशन होगा. यही नहीं वेबसाइट पर कुछ नयी योजनाओं के आंकड़े भी अपलोड किये जायेंगे. विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि एनआइसी द्वारा देश के 550 जिला को अपडेट किया जायेगा.
रोहतास जिला भी शामिल है. उन्होंने कहा कि संचार क्रांति युग में सरकारी योजनाओं को हाईटेक बनाने के लिए जिले में राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र की स्थापना की गयी थी. इसमें www.rohtas.nic.in पर सरकारी योजनाओं के आंकड़े अपलोड किये गये थे. पर इनका अपडेशन न होने से वेबसाइट पर पुराने आंकड़े ही नजर आ रहे हैं. उन्होंने ने कहा कि जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र ने एनआईसी वेबसाइट का अपडेशन शीघ्र ही शुरू कर करेगा. एनआईसी वेबसाइट का मॉडीफिकेशन किया जायेगा. साथ ही इस साइट पर अपलोड विभिन्न सरकारी योजनाओं के आंकड़े दुरुस्त किये जायेंगे. इसके अलावा इस साइट पर सरकारी योजनाओं के नये आंकड़े भी अपलोड होंगे. इसके लिए संबंधित सरकारी विभागों से नये आंकड़े उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है.
