शौचालय विहीन घरों को जिला प्रशासन भेजेगा नोटिस

कुछ नकारात्मक सोचवाले लोग समाज को गंदा करने में लगे सासाराम सदर : जिले भर में उन घरों की जांच करायी जायेगी जिसमें शौचालय नहीं है, निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है या शौचालय की स्थिति दयनीय है. जांच में इस तरह की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासत सख्त हो रहा है. ऐसे घरों में शौचालय […]

कुछ नकारात्मक सोचवाले लोग समाज को गंदा करने में लगे

सासाराम सदर : जिले भर में उन घरों की जांच करायी जायेगी जिसमें शौचालय नहीं है, निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है या शौचालय की स्थिति दयनीय है. जांच में इस तरह की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासत सख्त हो रहा है. ऐसे घरों में शौचालय की स्थिति सही करने के जिला प्रशासन अब नोटिस भेजेगा. चाहे शहर का कोई घर हो या गांव का.
हर शौचालय विहिन घरों में नोटिस के माध्यम से निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया जायेगा. साथ ही शहर के प्रत्येक 40 वार्डों में शौचालय का सर्वे किया जायेगा. जहां सर्वे के बाद जिन घरों में शौचालय नहीं पाये जायेगा. या शौचालय की स्थिति दयनीय पायी जायेगी. उस घर के मालिक को भी नोटिस दिया जायेगा. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि जिले को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के प्रति किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
शहर से लेकर गांव तक ओडीएफ का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए. हर घर में शौचालय के इस्तेमाल के लिए लोगों का और जागरूक होना होगा. अभी भी कुछ नकारात्मक सोचवाले लोग समाज को गंदा करने में लगे रहते है. ऐसे व्यक्ति के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ा रूख अपनायेगा.
शौचालय नहीं बनाने की मिल रही शिकायत : डीएम ने कहा कि ओडीएफ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ा है. इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक शौचालय नहीं बनाने की शिकायतें पायी गयी. इसमें विशेष शिकायतें सासाराम शहर से है. शहर के इन शिकायतों के प्रति सक्रिय होकर संबंधित अधिकारियों व नगर पर्षद प्रशासन को नोटिस भेजने के लिए निर्देश दिया गया है.
नगर पर्षद उठाये कदम : शहर के जिस वार्ड के घरों में शौचालय नहीं है या शौचालय का निर्माण अपूर्ण है या शौचालय की स्थिति दयनीय है. ऐसे घरों को चिह्नित करने लिए डीएम ने नगर पर्षद प्रशासन को निर्देश दिया है.
डीएम ने कहा कि शौचालय के प्रति लापरवाही सबसे अधिक शहर की है. इसके लिए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है. ताकि नोटिस के माध्यम उस घरों में शौचालय का निर्माण पूर्ण किया जा सके. उन्होंने कहा कि हालांकि, यह नोटिस का अभियान पूरे जिले में किया जायेगा.
जिन घरों में भेजा जाना है नोटिस
प्रखंड घर
सासाराम 2500
डेहरी 402
विक्रमगंज 335
अकोढ़ीगोला 930
नासरीगंज 1337
संझौली 0
काराकाट 1670
तिलौथू 292
राजपुर 295
सूर्यपुरा 92
दावथ 514
दिनारा 1375
नोखा 580
नौहट्टा 198
रोहतास 485
शिवसागर 586
कोचस 403
चेनारी 353
करगहर 495

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >