नक्सली के साथ शराब तस्कर धराया

तिलौथू (रोहतास) : रोहतास जिले के अमझौर ओपी क्षेत्र के सरईयां गांव से सोमवार की रात पुलिस ने एक नक्सली के साथ उसके शराब तस्कर चाचा को गिरफ्तार कर लिया. शराब तस्कर के पास से पुलिस ने 86 पाउच देसी शराब बरामद की है. डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि 21 […]

तिलौथू (रोहतास) : रोहतास जिले के अमझौर ओपी क्षेत्र के सरईयां गांव से सोमवार की रात पुलिस ने एक नक्सली के साथ उसके शराब तस्कर चाचा को गिरफ्तार कर लिया. शराब तस्कर के पास से पुलिस ने 86 पाउच देसी शराब बरामद की है. डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि 21 जनवरी को पयहारी जी महाराज की कुटिया के समीप एक सड़क निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से नक्सली मनोज कुमार ने लेवी मांगी थी. वह उस समय अपने आधा दर्जन साथियों के साथ कैंप में आया था.

इसकी प्राथमिकी अमझोर ओपी में प्रोजेक्ट मैनेजर अमरजीत सिंह ने दर्ज करायी थी. सूचना के आधार पर सोमवार की रात सरईयां गांव में छापेमारी की गयी, जिसमें नक्सली के साथ शराब तस्करी में लिप्त उसके चाचा 50 वर्षीय सगुन चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है. इधर, अमझोर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि मनोज के चाचा सगुन के पास से 86 पैकेज देसी शराब का पाउच बरामद किया गया है. नक्सली के पास से बरामद मोबाइल से उसे साथियों के नामों का पता चला है. गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >