शांतिपूर्ण माहौल में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

दावथ/दिनारा/सूर्यपुरा : दावथ प्रखंड के कोआथ, मलियाबाग, दावथ एवं बभनौल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को देर रात काव नदीं में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रतिमाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा नाचते गाते बाजारों में अंतिम दर्शन के लिए घुमाया. बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां का खोइंछा भरा. […]

दावथ/दिनारा/सूर्यपुरा : दावथ प्रखंड के कोआथ, मलियाबाग, दावथ एवं बभनौल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को देर रात काव नदीं में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रतिमाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा नाचते गाते बाजारों में अंतिम दर्शन के लिए घुमाया. बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां का खोइंछा भरा. विसर्जन जुलूस के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था.
बीडीओ रितेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष आलोक कुमार सभी विसर्जन जुलूस पर नजर रखे हुए थे. काव नदी एवं ठोरा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. उधर, दिनारा में मंत्रोच्चार के बीच माता को खोइंछा दी गई. पूरे बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चलता रहा. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी जुलूस का जायजा लेते रहे. दिनारा चौक, बाजार, नटवार बाजार, कटियारा, गुनसेज , खनिता, पिपरा के लोगों द्वारा विधि विधान से विदाई किया. नटवार बाजार में भक्तों द्वारा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर भव्य जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकला गया. जुलूस में घोड़े भी भारी संख्या में शामिल हुए.
वहीं, सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के अन्य गांवों के पूजा समिति के द्वारा सोमवार को मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन धूम धाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर किया गया. समूचे गांव में भ्रमण के बाद राजा साहब के बड़ा तालाब में संध्या में विसर्जित किया गया.
दुर्गा पूजा समिति सूर्यपुरा गढ़, बारून टाड़, बंगला चौक, सायर स्थान, नारायणपुर के पूजा समिति के द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन करने से पहले डीजे साउंड एवं गाजे बाजे के साथ युवाओं तथा बुजुर्गों ने माता के जयकारे लगाते हुए बारून गांव, टाड़, जीप स्टैंड, बंगला चौक, मुख्य बाजार, बाबा बंगाल नाथ मंदिर, सायर स्थान, बलिहार सहित पूरे गांव में भ्रमण के बाद राजा साहब के बड़ा तालाब में विसर्जन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >