अकोढ़ीगोला. विजयदशमी के अवसर पर बांक व चांदी गांव में शनिवार को बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया. बांक स्थित गांधी सेवा आश्रम के प्रांगण में विशालकाय रावण के पुतला को सत्य के प्रतीक राम ने तीर से आग लगा दहन किया. रावण दहन देखने के लिए आस-पड़ोस के गांवों के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचे थे. वहीं चांदी गांव के खेल मैदान में भी रावण का पुतला को जलाया गया.
मौके पर बीडीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष विवेक राज आदि मौजूद थे. कोचस प्रतिनिधि के अनुसार, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य का विजयोत्सव का महापर्व दशहरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न संगठनों द्वारा मां शेरावाली की प्रतिमा रख भव्य पंडाल बनाया. इस आयोजन में शांति दुर्गापूजा समिति मोहनियां रोड़, आदर्श दुर्गापूजा समिति बसपड़ाव , सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति डाकबंगला मार्केट , दुर्गापूजा समिति छावनी के साथ ही चितांव,कटियरा,कपसियां,रेडियां,सेलास,बलथरी आदि जगहों पर पूजा पंडाल बनाकर मां दुर्ग की सामूहिकपूजा अर्चना की गयी.
आयोजकों में अंजनी कुमार राय , उमेश कुमार गुप्ता, अशोक सिंह,बब्लू राय, राजनारायण पांडेय, पप्पू कुमार सिंह, मदन कुमार सिंह, बडक सिंह यादव , मनोज चक्रवर्ती, वैष्णो वर्मा सहित अन्य शामिल थे.
तिलौथू प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में दशहरे का त्योहार काफी हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. प्रखंड के लगभग सभी गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजा अर्चना की. शनिवार को सुबह से ही विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हो गया.
इस दौरान तिलौथू के बाबू गंज स्थित मैदान में बाल संघ समिति ,लायंस क्लब एवं प्रेस क्लब तिलौथू के नेतृत्व में रावण दहन का कार्यक्रम किया गया. नासरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, शांतिपूर्ण व भक्तिमय महौल में दुर्गा पूजा संपन्न हुआ. पर्व से पूर्व बीडीओ संजय कुमार, निर्मल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, प्रखंड प्रमुख पवन कुमार, किसान सलाहकार अनिल सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद शैलेश कुमार, अजय सिंह, मोहम्मद इसराइल, सतीश कुमार, वार्ड पार्षद शंकर प्रसाद, संतोष कुमार आदि जनप्रतिनिधियों ने टीम बनाकर विभिन्न गांवों व पंचायतों व नगर वार्डों में घूम घूम कर पूजा पंडालों,व मुहर्रम चौक पर जाकर लोगो से आपसी सौहार्द बनाये रहने की अपील की. स्थानीय थाना परिसर समीप स्थित गांधी मैदान में रावण वध किया गया.
