दिनारा. समहुती गांव का स्कूली बच्चा का लगभग एक सप्ताह से गायब होने का जानकारी प्राप्त हुई है. छात्र के परिजनों ने इस संबंध में थाने में एक सनहा दर्ज कराया गया है. लपता छात्र समहुती निवासी नंदजी पासवान का पुत्र चुनुकु पासवान (14) बताया जाता है. वह बालदेव उच्च विद्यालय दिनारा में नौवीं कक्षा का छात्र है. नंद जी पासवान ने बताया कि विगत 21 सितंबर को चुनुकु पढ़ने गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा.
स्कूल से पता चला कि साइकिल को ले कर एक बच्चा के साथ विवाद हुआ था. विद्यालय के शिक्षकों ने डाट डपट कर मामला हल किया था. उसके बाद बच्चा कहा गया किसी को नहीं पता. परिजनों ने बच्चे को सभी रिश्तेदारी तथा अन्य संभावित स्थानों पर ढूढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नही चला.
अंतत: बच्चे के गुम होने का सनहा थाने में दर्ज कराया है. इधर बच्चें का माता पिता बच्चें को लेकर काफी परेशान है. वही दिनारा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई हैं.
