संगीत शिक्षकों के बकाया वेतन का होगा भुगतान

सासाराम ऑफिस : नियोजित संगीत शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. रूका हुआ वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के सचिव अमित राठौर ने बताया कि एमएलसी संजीव श्याम सिंह की पहल पर नियोजित संगीत शिक्षकों को वेतन मिलेगा. गौरतलब है कि नियोजन इकाई व आरडीडी द्वारा दिये […]

सासाराम ऑफिस : नियोजित संगीत शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. रूका हुआ वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के सचिव अमित राठौर ने बताया कि एमएलसी संजीव श्याम सिंह की पहल पर नियोजित संगीत शिक्षकों को वेतन मिलेगा.
गौरतलब है कि नियोजन इकाई व आरडीडी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के तहत काउंसेलिंग व नियोजन पत्र के वितरण की समय सीमा बढ़ा दी गयी थी. जिस कारण तत्कालीन डीइओ ने नियोजन पर आपत्ति जतायी थी.
विशेष सचिव शिक्षा विभाग के पत्रांक के आलोक में बकाया वेतन का भुगतान करने का आदेश मिला है. जिलाध्यक्ष राजू यादव, संजय कुमार सिंह, अमरेश कुशवाहा, संतोष सिंह, देवेंद्र, अशोक कुमार सिंह, रिकेश सिंह, अतुल कुमार आदि ने खुशी जाहिर की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >