अपराधियों ने दो घरों में जमकर की लूटपाट

दोनों परिवारों को एक ही कमरे में बंद कर तीन घंटे तक बनाये रखा बंधक सुबह में वाल पर टलहने आये लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुन कर खोला घर का दरवाजा अकोढ़ीगोला : सोमवार की रात हथियारों से लैस दर्जनभर अपराधियों ने गोवर्द्धनपुर वाल पर स्थित दो भाइयों के घरों में लोगों को बंधक […]

दोनों परिवारों को एक ही कमरे में बंद कर तीन घंटे तक बनाये रखा बंधक

सुबह में वाल पर टलहने आये लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुन कर खोला घर का दरवाजा

अकोढ़ीगोला : सोमवार की रात हथियारों से लैस दर्जनभर अपराधियों ने गोवर्द्धनपुर वाल पर स्थित दो भाइयों के घरों में लोगों को बंधक बना कर लूट की घटना को अंजाम दिया. परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. अहले सुबह वाल पर टहल रहे लोगों ने घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वहां पहुंचे और बाहर का दरवाजा खोला. इसके बाद पीड़ित परिवार घर से बाहर निकले व लोगों को सारी वृतांत सुनाया. इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गयी.

घर के मुखिया नरजु साव ने स्थानीय थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात 12 बजे बिजली के पोल के सहारे रामजी साव के घर में हथियारों से लैस 12 अपराधी घुसे. छत पर सो रहे रामजी साह, उनकी पत्नी व बेटा बेटी को बंधक बना लिया व मोबाइल छीन कर उसकी जम कर पिटाई की.

अपराधी उससे अपने भाई नरजू साव का भी घर खुलवाने के लिए विवश करने लगे. अपराधियों की पिटाई के बाद रामजी अपने भाई नरजु साव का घर खुलवाया. नरजू साह ने प्राथमिकी में बताया है कि दरवाजा खुलते ही अपराधी रामजी के परिवार को लेकर मेरे घर में घुस गये.

उसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर मोबाइल छीन लिया. अपराधी बारी-बारी से सभी घरों में रखा बक्सा, अटैची व बैग के समान को निकाला. वहीं, नकदी की मांग कर रहे अपराधियों ने पिटाई भी की. अपराधी तीन घंटे तक घर में उत्पात मचाते रहे. करीब तीन बजे अपराधी सभी को कमरे में बंद कर बाहर का दरवाजा बंद कर आराम से चलते बने. घर के मुखिया नरजू ने बताया कि सभी अपराधी गमछे से मुंह बांधे व छोटे-छोटे बंदूक लिये थे.

बंदूक का भय दिखा कर दो बहू व एक बेटी का सोने-चांदी के जेवर, साड़ी, कपड़ा, दो मोबाइल, नकदी 20 हजार रुपये सहित लाखों का समान लूटकर चलते बने. वहीं, भाई का एक मोबाइल भी छीनकर ले गये. सुबह चिल्लाने की आवाज सुनकर टहल रहे लोगों ने दरवाजा खोला. थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुये चोरी की घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >