सासाराम सदर : सृजन घोटाले को ले राष्ट्रीय जनता पार्टी के जिला इकाई ने रविवार को शहर के मुख्य पोस्टऑफिस चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने किया.
पुतला दहन के बाद सदस्यों ने बताया कि प्रदेश में सबसे बड़ा घोटला सृजन घोटाला हुआ है. इसमें लगभग एक हजार करोड़ रुपये प्रथम दृष्टि में आया है. इस घोटाले से सीएम, वित्त मंत्री, गिरीराज सिंह की संग्लीकता का उजागर हुआ है. क्योंकि, सृजन संस्था के संस्थापकों को बिहार सरकार समय समय पर सम्मानित करती रही है. पुतला दहन के माध्यम से पार्टी के अधिकारियों व सदस्यों ने सृजन को सीबीआइ से जांच करने सहित इसमें संलग्न मंत्रियों को बरखास्त करने की मांग की.
मौके पर प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता सर्वजीत सिंघ खालसा, अशोक भारद्वाज, सुहैल अंसारी, राजीव रंजन, रामचन्दर नट, इकबाल अहमद, गिरीजा चौधरी, जितेन्द्र नटराज, रंगलाल डोम, सर्वजीत यादव, विनोद यादव, मनोज कुशवाहा, शमशूल हक अंसारी, मुस्लिम अंसारी, उमेश गुप्ता, इब्राहिम अंसारी, महेन्द्र शर्मा, केशव पाल, शिवानन्द, अरविन्द यादव,किशुन यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, मुरारी ठाकुर, धन्यजय नवाज अंसारी, सुनील रजक, सुमेरा राम, विजय चौधरी, रवि शंकर मंडल, शनि नटराज, संतोष नटराज, संजय यादव, एसपी सिंह, पप्पू खां आदि उपस्थित थे.
