ओझा टाउन हॉल में रोहतास हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन
सासाराम सदर : शहर के ओझा टाउन हॉल में रविवार को रोहतास हिन्दी साहित्य का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसका उद्घाटन बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक संजय सिंह ने दीप प्रवज्ज्लित कर किया. सम्मेलन में शिक्षाविद्व प्रो नंदकिशोर तिवारी पर लिखी ‘अभिनन्दन ग्रंथ’ पुस्तक का विमोचन हुआ.
कार्यक्रम में प्रदेश शिक्षा परियोजना निदेशक ने पुस्तक से संबंधित कई विशेषताओं की जानकारी दी . उन्होंने कहा कि शिक्षाविद्व प्रो नंदकिशोर तिवारी के अभिनंदन पर लिखी गयी पुस्तक अभिनंदन ग्रथ साहित्य के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बनाया है. इस पुस्तक से साहित्य के क्षेत्र में साहित्य से जुड़े लोगों को काफी बल मिलेगा. साथ ही निदेशक ने कहा कि प्रो तिवारी जी साहित्य के हर पहलुओं पर प्रकाश दिया है. वह साहित्य को उच्चाईयों तक ले गये है.
उनकी साहित्य के इतिहास में एक अलग छाप रहेगी. कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे सभापति मिश्र सहित ब्रहमेश्वर तिवारी, प्रो गुरूचरण सिंह, प्रो नंद जी दूबे,नंदेश्वर , देवेश कुमार घोष, रवि भूषण साहू, डॉ श्याम सुन्दर तिवारी, प्रो मृत्यूजंय सिंह आदि लोगों ने प्रो नन्दकिशोर तिवारी के जीवन चरित्र व पुस्तक पर अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार पाण्डेय ने किया. मौके पर साहित्य से जूड़े कई लोग उपस्थित थे.
