रुक नहीं रहा खुले में शौच करना

जुर्माना वसूलने के बाद शौचालय का इस्तेमाल करने की दिलायी गयी शपथ नोखा/अकोढ़ीगोला : जिले को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान के लेकर प्रशासन काफी सक्रिय है. इसमें सत्याग्रह के तहत राशन-केरोसिन के उपभोक्ता को शपथ दिलायी जा रही है कि आप अपने बनाये गये शौचालय का ही इस्तेमाल करें. खुले में शौच […]

जुर्माना वसूलने के बाद शौचालय का इस्तेमाल करने की दिलायी गयी शपथ
नोखा/अकोढ़ीगोला : जिले को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान के लेकर प्रशासन काफी सक्रिय है. इसमें सत्याग्रह के तहत राशन-केरोसिन के उपभोक्ता को शपथ दिलायी जा रही है कि आप अपने बनाये गये शौचालय का ही इस्तेमाल करें. खुले में शौच करेंगे, तो पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. इसका पालन भी प्रशासन की तरफ से काफी सख्ती से कराया जा रहा है.
लेकिन, अभी भी खुले में शौच मुक्त प्रखंड नोखा के कई गांवों में लोग सड़कों पर शौच करते दिख रहे हैं. इसमें कई बार प्रशासन ने चेतावनी देते कहा कि अगर नहीं माने तो एक हजार रुपये जुर्माना या तीन साल तक जेल जाना पड़ सकता है. लेकिन, कई बार कहने के बाद भी ग्रामीण नहीं मान रहे हैं. इसके बाद शुक्रवार को बीडीओ धर्मेंद्र कुमार ने प्रखंड में आठ लोगों को खुले में शौच करते पकड़ा. सबसे एक हजार के जुर्माना जमा करा कर छोड़ा गया.
बीडीओ ने बताया कि आरा-सासाराम पथ पर गोपालपुर गांव के पास अपनी बहन के घर आया अक्सनी पलामू के रहनेवाले ग्रीन चौधरी, सोतवा बड़का गांव के उपेंद्र चौधरी, राजेंद्र साह, उत्तरी बरांव के लाल मोहर यादव, अभिषेक कुमार, नोनसारी सिसिरिता टोला के कृष्ण कुमार सिंह, घोषिया के कृष्णापुर के गुड्डु कुमार, विक्की कुमार को पकड़ा गया. सभी से एक हजार रुपये जुर्माना लगाया कर छोड़ा गया. साथ ही आगे अपने बनाये गये शौचालय का इस्तेमाल करने की शपथ दिलायी गयी.
कई मजबूरी में, तो कई आदत नहीं छोड़ रहे
इस अभियान को लेकर बीपीएल भूमिहीन परिवार के लोग परेशान हैं कि अपनी जमीन न होने के कारण शौचालय नहीं बना पाये हैं. सामुदायिक शौचालय बना कर देने की बात प्रशासन की तरफ से कही गयी थी, लेकिन अब तक नहीं बना. इसके कारण वे खुले में शौच करने को मजबूर है.
अब क्या करें अगर पकड़े गये तो जुर्माना कहां से देंगे. नगर पंचायत के वार्ड 11 के मोहम्मद राजू ने बताया कि मैं अपना शौचालय बनाने के लिए कई बार नगर पंचायत में जा कर गुहार लगाया, लेकिन हर बार दौड़ाया जा रहा है. विकास मित्र को जांच करने को कहां जा रहा है, जो रिपोर्ट ही नहीं करता. क्या करें मजबूरी में खुले में शौच करने को बाध्य है.
वहीं पकड़े गये सभी आठ लोगो के यहां अपना शौचालय है. लेकिन आदत है कि बाहर सुबह में बिना टहले शौच नहीं कर सकते. यह आदत बदल नहीं रही है.
अकोढ़ीगोला में खुले में शौच करते सात पकड़ाये
प्रखंड क्षेत्र खुले में शौच करने वाले लोगों को महंगा पड़ गया. सुबह निगरानी करने निकले सीओ के साथ निगरानी टीम के सदस्यों ने खुले में शौच करते सात लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
उन लोगों को जुर्माना देने के बाद छोड़ा गया. हालांकि, सुबह में टीम को देख कर कुछ लोटा फेंक भागने में सफल रहे. सीओ विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अहले सुबह तेतराढ व बराढ़ी पंचायतों में खुले से शौच मुक्त अभियान के तहत मॉर्निंग फाॅलोअप के दौरान खुले में शौच करते 10 लोगों को पकड़ा गया.
सीओ ने बताया कि रोशन कुमार, विंध्याचल कुमार, राजेश पाल, योगेंद्र कुमार, सुग्रीव राम, सोनू कुमार, दीपक कुमार, राम बच्चन साव व डोमा सेठ आदि को पंचायत खुले में शौच मुक्त होने के बावजूद खुले में शौच करते हुए पकड़े गये. जिन्हें पुलिस की हिरासत में रखा गया.
पकड़े गये लोगों ने एक-एक हजार रुपये जुर्माना भरे, इसके बाद छोड़ गया. खुले में शौच करते पकड़े गये लोगो को हिरासत में ले जाते देख ग्रामीणों में दहशत हो गया है. सीओ ने बताया कि जो कोई भी खुले में शौच करते हुए पकड़े जायेंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जायेगा. इस अभियान में विनय कुमार, भानु सिंह, मनौर अंसारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >