वार्ड पार्षद की मांग, पुरानी दर पर ही हो टैक्स वसूली

डेहरी : शहर के वार्ड संख्या 15 की पार्षद किरण देवी ने नगर पर्षद की मुख्य पार्षद को पत्र लिख कर पुराने दर पर ही टैक्स की वसूली कराने का आग्रह किया है. पत्र में शहर के अंदर जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों को जल्द निजात दिलाने, मच्छर विरोधक दवा का छिड़काव कराने, वार्ड […]

डेहरी : शहर के वार्ड संख्या 15 की पार्षद किरण देवी ने नगर पर्षद की मुख्य पार्षद को पत्र लिख कर पुराने दर पर ही टैक्स की वसूली कराने का आग्रह किया है. पत्र में शहर के अंदर जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों को जल्द निजात दिलाने, मच्छर विरोधक दवा का छिड़काव कराने, वार्ड 15, 16 व 17 के नालों का पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गयी है.

शहर में पहले से चल रही योजनाएं व नगर पर्षद चुनाव के समय आनन-फानन में कराये गये निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए पार्षद किरण देवी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन ने भ्रष्टाचार का बोलबाला साफ दिख रहा है. बावजूद इसके संबंधित अधिकारी की चुप्पी लोगों को आक्रोशित कर रहा है. जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी धांधली की जा रही है. जिस पर रोक लगाना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >