जवान बेटे की मौत से बिखर गये मां के सपने

पूरे परिवार का रो-रोकर हो गया है बुरा हाल मौके पर मौजूद लोगों की आंखें हो गयीं नम पीरो : डिहरी टोला के बधार से गुरुवार को गोविंद चौधरी नामक युवक का शव मिलने के बाद उसके परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. युवक की मौत की खबर ने तो उसकी मां […]

पूरे परिवार का रो-रोकर हो गया है बुरा हाल

मौके पर मौजूद लोगों की आंखें हो गयीं नम
पीरो : डिहरी टोला के बधार से गुरुवार को गोविंद चौधरी नामक युवक का शव मिलने के बाद उसके परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. युवक की मौत की खबर ने तो उसकी मां सुशीला कुंअर के अपने छोटे बेटे को लेकर संजोये गये सारे सपने एक झटके में ही चकनाचूर कर दिया. बेटे गोविंद की मौत की खबर मिलते ही सुशीला कुंअर बदहवास भागती हुई बधार में पहुंच गयी और अपने बेटे के शव से लिपट दहाड़ मारकर रोने लगी. पीछे से विलाप करते हुए परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गये.
गोविंद की मां और परिजनों के करुण चीत्कार से मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयी थी. बतादें कि दो भाइयों में छोटे गोविंद को ले उसकी मां सुशीला कुंअर और बड़े भाई उपेंद्र चौधरी ने काफी सपने पाल रखे थे. मां बेटे के सिर सेहरा सजाने का सपना पाल रखी थी तो बड़े भाई को आस थी कि छोटा भाई उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अपने परिवार के सारे सपनों को पूरा करेगा, लेकिन शायद नियति को यह मंजूर नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >