सासाराम शहर : आप के पास अगर वोटर आइडी कार्ड नहीं है और आप घर बैठे उसे बनवाना चाहते हैं, तो अब कुछ इजी स्टेप्स को फॉलो कर कलर वोटर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से कलर वोटर आइडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एक महीने के वोटर कार्ड भी मिल जायेगा. इसके लिए इन पांच स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
वोटर आइडी बनवाने से पहले अपने पर्सनल ई-मेल व मोबाइल नंबर होना चाहिए. जिससे चुनाव आयोग से संपर्क करने में आसानी होगी. कभी भी ऑफिस की मेल आइडी न दें. सबसे पहले चुनाव आयोग की बेबसाइट http://www.nvsp.in पर जाना होगा. यहां न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर अपनी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें. वोटर आइ कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इसलिए कोई भी गलत जानकारी भरने से बचें. गलत जानाकरी देने पर चुनाव आयोग आप को जेल भी भेज सकता है. इसमें आप को कलर पार्सपोर्ट साइज फोटो जो व्हाइट बैकग्राउंड में होनी चाहिए उसे भी अपलोड करना होगा.
वोटर आइ कार्ड के लिए आपको एड्रेस प्रूफ व आइडी प्रूफ में अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी. इसके लिए आप पासपोर्ट, 10वीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, टेलीफोन, पानी, बिजली, गैस का बिल, इनकम टैक्स का फार्म 16 आदि में से किन्हीं दो डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा.
15 दिन बाद तक कर सकते हैं एडिट
फॉर्म सेव करने के बाद आप इसको सबमिट करेंगे. सबमिट करने के 15 दिन बाद तक आप अपनी डिटेल्स में चेंज कर सकते हैं. आप अपने वोटर आइ कार्ड एप्लीकेशन का स्टेटस भी ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं.
