Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर आठ साल बाद दिखेगी बिहार की झांकी, जानिए क्या होगा खास

Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर इस बार 8 साल बाद बिहार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी. इस झांकी में राज्य की समृद्ध ज्ञान और शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया है.

Republic Day 2025: देश की राजधानी दिल्ली में इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी. इस झांकी में राज्य की समृद्ध ज्ञान और शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया है. जिसमें नालंदा की प्राचीन विरासत और उसके संरक्षण के प्रयासों को दर्शाया गया है. झांकी में भगवान बुद्ध की मूर्ति के साथ घोड़ा कटोरा झील को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयासों को भी दर्शाया गया है. इसके अलावा, झांकी में शामिल बोधिवृक्ष इस बात का संदेश दे रहा है कि इसी धरती से ज्ञान का प्रकाश संपूर्ण विश्व में फैला है.

प्राचीन और समृद्ध विरासत को उकेरेगी बिहार की झांकी

बिहार सरकार के प्रयासों से नालंदा का प्राचीन गौरव पुनः स्थापित हो रहा है, जिसमें प्राचीन नालंदा महाविहार के भग्नावशेषों को भी दर्शाया गया है. यह झांकी बिहार की प्राचीन और समृद्ध विरासत को भित्ति चित्रों के माध्यम से भी उकेरती है. इस अवसर पर, राजगीर में अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है. जो प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की वास्तुकला पर आधारित है. यह विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से निर्मित है, जो कार्बन न्यूट्रल और नेट जीरो कैंपस के रूप में स्थापित हुआ है.

Also Read: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ दिखेगी भारत के हर कोने की झलक, देखें राज्यों की झांकियां

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था नालंदा विश्वविद्यालय का लोकार्पण

बता दें कि नालन्दा विश्वविद्यालय का लोकार्पण 19 जून 2024 को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा बिहार मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया गया. बिहार सरकार ने नालन्दा में राजगीर खेल परिसर और बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है. इस वर्ष राजगीर खेल परिसर में बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहा गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >