मुजफ्फरपुर वालों ध्यान दें! 3 रात बंद रहेगा रामदयालु रेल फाटक, निकलने से पहले देख लें नया रूट

Ramdayalu Rail Crossing Close: मुजफ्फरपुर का रामदयालु रेल फाटक 26 से 28 जून तक हर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा. रेलवे यहां मरम्मत कार्य कराएगा. इस दौरान वाहनों को खबड़ा रेल फाटक होकर गुजरना होगा. पढे़ं पूरी खबर…

Ramdayalu Rail Crossing Close: अगर आप रात के समय रामदयालु रेल फाटक होकर आते-जाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे ने रामदयालु रेल फाटक पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है. इसके चलते लगातार तीन दिनों तक हर रात इस रेल फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा.

तीन रात नहीं खुला रहेगा रेल फाटक

रेलवे के अनुसार, 26, 27 और 28 जून की रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रामदयालु रेल फाटक (समपार संख्या-07 स्पेशल) पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. इस अवधि में रबराइज्ड रोड सतह बदलने, ओवरहॉलिंग और रेलपथ की मरम्मत का काम किया जाएगा.

यह भी पढे़ं: प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड से भी नहीं चेता स्वास्थ्य विभाग, डीएम के निरीक्षण में खुली पोल

इस रास्ते से जा सकेंगे वाहन

मरम्मत कार्य के दौरान सभी छोटे और बड़े वाहनों को खबड़ा समपार संख्या-04 स्पेशल होकर आना-जाना होगा. रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस डायवर्जन को ध्यान में रखें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था के भी किए गए इंतजाम

पूर्व मध्य रेल के सहायक मंडल अभियंता (दक्षिण) सोगारथ पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) को पत्र भेजकर कार्य अवधि के दौरान दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया है. इसका उद्देश्य मरम्मत कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखना है.

रात में चलने वालों को होगी अतिरिक्त परेशानी

रेल फाटक बंद रहने से रात में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों, एंबुलेंस और मालवाहक वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी. हालांकि रेलवे का कहना है कि यह कार्य रेल और सड़क दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: मुहर्रम जुलूस में भरत भूषण की तस्वीर वाला सिफल लेकर निकले लोग, बना चर्चा का विषय

मरम्मत के बाद सफर होगा अधिक सुरक्षित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रामदयालु रेल फाटक पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम होगा. इसलिए लोगों से तीन दिनों तक सहयोग करने की अपील की गई है.

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >