Ram Navami bihar Live: पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, 45 झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

Ram Navami 2022 Live: आज देश भर में राम नवमी की धूम है. आज पटना के महावीर मंदिर (Mahavir Mandir Patna) में श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा है. रामनवमी के दिन पटना के महावीर मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु आते है. महावीर मंदिर में पूजा से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

Live Updates
1:24 AM. 11 Apr 22 7:54 PM. 10 Apr

45 झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

पटना के डाकबंगला चौराहा सीएम नीतीश कुमार पहुंच गये है. साथ कई मंत्री समेत बड़ी संख्या में अफसर भी मौजूद है. इस बार पटना में 45 झांकिया आकर्षण का केंद्र है.

1:24 AM. 11 Apr 22 7:54 PM. 10 Apr

पहली बार मंदिर पर ड्रोन से हुई फूलों की बारिश

दोपहर 12 बजते ही रामलला का प्राकट्य हुआ. आचार्य किशोर कुणाल ने रिमोट से रामलला के विशेष चित्र का अनावरण किया. आसमान से तीन ड्रोन से फूलों की वर्षा हुई. लगभग आधे घंटे तक हुई पुष्पवृष्टि से ऐसा लगा जैसे देवलोक से देवता गण भगवान राम के पृथ्वी लोक अवतरण के अवसर पर उनका नमन-अभिनन्दन कर रहे हों. महावीर मंदिर और बिहार के इतिहास में पहली बार मंदिर के ऊपर ड्रोन से पुष्पवृष्टि की गयी. इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थे. भगवान राम के प्राकट्य के बाद आरती हुई.

1:24 AM. 11 Apr 22 7:54 PM. 10 Apr

रात नौ बजे से ही लगने लगी थी रामभक्तों की भीड़

शनि‍वार की रात नौ बजे से पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालु कतार में लग गये थे. देखते-देखते श्रद्धालुओं की लाइन लगभग दो किलोमीटर लंबी लग गयी.

1:24 AM. 11 Apr 22 7:54 PM. 10 Apr

रामनवमी को लेकर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

चकिया. रामनवमी के मौके पर रविवार लोग मंदिरों से लेकर घरों तक तैयारी में लगे दिखे. शहर स्थित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. इस मौके पर होने वाले ध्वजारोहण को लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते दिखाई दिए. शहर के प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर,बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर, केसरिया रोड स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मठ-मंदिरों मे विशेष तैयारियां की गयी. इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने भव्य जुलूस निकाला.

1:24 AM. 11 Apr 22 7:54 PM. 10 Apr

रामनवमी पर पुरैनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा गणेशपुर का आखेरा चौक से होते हुए मुख्य बाजार मारवाड़ी मोहल्ला होते हुए पुनः अखेड़ा चौक पर समाप्त हुआ.

1:24 AM. 11 Apr 22 7:54 PM. 10 Apr

सहरसा रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

मुख्य बातें

Ram Navami 2022 Live: आज देश भर में राम नवमी की धूम है. आज पटना के महावीर मंदिर (Mahavir Mandir Patna) में श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा है. रामनवमी के दिन पटना के महावीर मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु आते है. महावीर मंदिर में पूजा से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >