बारिश ने किसानों की बढ़ायी चिंता, तेलहन और गेहूं की फसल हो गया बर्बाद

किसानों के खेतों में लगी सभी फसल हो गया नष्ट

पटना: बिहार में होली के बाद से मौसम ने अचानक ऐसी करवट बदली कि किसानों की कमर ही तोड़कर रख दी. किसानों के खेतों में लगी सभी फसल नष्ट हो गया है. बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हुई. शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक मौसम सभी को डरा रहा था, आसमान में घने बादल छाया रहा. बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, वैशाली, सीहोर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, कीशनगंज, सहरसा, पूर्णिया बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा समेत बिहार के अन्य जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. गुरुवार से बारिश बिहार कई जिलों में हो रही है. गुरुवार की देर रात बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है. मार्च माह में बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है.

गेहूं और तेलहन की फसल खेतों में बर्बाद हो गया है. बिहार में तेज हवा के साथ हुई बारिश किसानों को सकते में डाल दिया है. शुक्रवार की सुबह आए आंधी-तूफान ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया. बड़ी उम्मीद के साथ किसान अपने खेतों में फसल लगाये थे, जो सिर्फ दो दिन में ही पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. इस बारिश से चना, गेहूं, सरसों, मटर, गोभी, साग-सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. वही आम के पेड़ों पर लगे मंजर भी गिर गये है. भागलपुर में किसान, गेहूं, आम और लीची जैसे पैदावार पर आश्रित होते हैं. इस इलाके में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने आम और लीची के मंजर को नष्ट कर दिया है. इन फसलों पर जिस तरह से मौसम की मार पड़ी है, उससे इन किसानों को काफी झटका लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >