राहुल गांधी का 'गमछा लुक' लोगों को आया पंसद! पूर्णिया में बोले कांग्रेस नेता- आपसे जमीन ली जाती है और...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अररिया में जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद राहुल गांधी बिहार के पूर्णिया पहुंचे और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार में है और इस यात्रा का मंगलवार को दूसरा दिन है. बिहार में अपनी पहली रैली के जरिये विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को, मजबूत करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है. इस क्रम में राहुल गांधी पूर्णिया पहुंचे और अपने विरोधियों पर निशाना साधा. बिहार में कांग्रेस नेता कुछ अलग ही लुक में नजर आए. उन्होंने सिर पर गमछा लपेट रखा था.

क्या बोले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

बिहार के पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहा कि जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात करेगा उस पर 24 घंटे मीडिया का आक्रमण शुरू होता नजर आ जाएगा. हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है. आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फ्री में दे दी जाती है. पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने का प्रयास…माल्या और अदाणी का कर्जा माफ हो सकता है लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है.

राहुल गांधी का दिखा अलग लुक

बिहार में राहुल गांधी का लुक अलग ही नजर आया. वे बिहारी लुक में केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं. ब्लैक टाउजर और सफेद रंग की टी-शर्ट उन्होंने पहन रखी है. इतना ही नहीं उन्होंने एक गमछा सिर पर बांध रखा है जो हल्के बैगनी कलर का है. राहुल गांधी के इस लुक की तारीफ सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं. गौर हो कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बिहार में आज दूसरा दिन हैं और इस मौके पर पूर्णिया जिले में उनकी रैली आयोजित की गई.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी का अररिया में स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

नीतीश कुमार पर निशाना साधने से बच रहे हैं राहुल गांधी

अपनी यात्रा के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के किशनगंज जिले में प्रवेश करते हुए निकटवर्ती अररिया में रात्रि प्रवास किया. यदि आपको याद हो तो राहुल गांधी बिहार में आखिरी बार पिछले साल नीतीश कुमार द्वारा आयोजित बीजेपी के विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने आये थे. राहुल गांधी बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार की सीधी आलोचना करने से परहेज करते दिख रहे हैं जिन्होंने पिछले दिनों एनडीए का दामन थाम लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >