बिहार में तेज हुआ “बंगला विवाद”, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कहां?

Rabri Devi New Bungalow: 29 जून की डेडलाइन के साथ 10 सर्कुलर रोड का बंगला फिर चर्चा में है. सामान की शिफ्टिंग तेज हो गई है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर बंगला खाली करने की घोषणा नहीं हुई है.

Rabri Devi New Bungalow: भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को कई बार नोटिस जारी किया था. आखिरी नोटिस 22 जून को दिया गया, जिसमें 29 जून तक बंगला खाली करने को कहा गया. हालांकि रविवार सुबह तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) या लालू परिवार की ओर से बंगला खाली करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था.

बंगले से लगातार हटाया जा रहा सामान

पिछले दो दिनों से 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास से सामान शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है. घरेलू सामान ट्रकों और पिकअप वैन के जरिए कौटिल्य नगर स्थित लालू परिवार के नए मकान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास तक पहुंचाया जा रहा है. बंगले पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी हटाए जा चुके हैं. इससे माना जा रहा है कि परिवार ने आवास खाली करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है.

39 हार्डिंग रोड नहीं, नए घर में जाने की तैयारी

भवन निर्माण विभाग के अनुसार, राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में 25 नवंबर 2025 को 39, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था. वहीं 10, सर्कुलर रोड का आवंटन मंत्री नंद किशोर राम के नाम किया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक लालू परिवार 39 हार्डिंग रोड जाने के बजाय कौटिल्य नगर स्थित अपने नए मकान में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि वहां निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

सीएम सम्राट चौधरी ने साधा था निशाना

इस पूरे बंगला विवाद पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही लालू परिवार पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में सरकारी संपत्ति किसी की निजी विरासत नहीं हो सकती. उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोगों को मां के लिए अलग और बेटे के लिए अलग सरकारी आवास चाहिए, लेकिन बिहार में राजशाही नहीं, लोकतंत्र चलता है.

यह भी पढे़ं: सुबह बहू से हुआ झगड़ा, दोपहर में सास की मौत… गांव वालों ने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >