दो मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल, रेफर

बड़हरा-ओरलहा मुख्यमार्ग पर ओरलहा गांधी नगर ओरलहा मैदान के पास दो मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में घायल हुए एक बाइक सवार युवक को पीएचसी से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पूर्णिया रेफर कर दिया गया .

बीकोठी. बड़हरा-ओरलहा मुख्यमार्ग पर ओरलहा गांधी नगर ओरलहा मैदान के पास दो मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में घायल हुए एक बाइक सवार युवक को पीएचसी से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पूर्णिया रेफर कर दिया गया . घायलों की पहचान मंटू कुमार पिता विरेन्द्र सिंह साकिन तिलकपुर, आलमनगर, मधेपुरा के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गिर गये. किंतु सामने वाले को गंभीर रूप से जख्मी देख दूसरे दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार ने खुद ही स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पीएचसी बड़हरा लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >