हादसे में घायल युवक की मौत, बनेली गांव में पसरा मातम

बनेली गांव में पसरा मातम

श्रीनगर. सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद बनेली गांव में मृतक के घर शव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बनेली पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद हबीबुर रहमान ने बताया कि बनेली पचायत के वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद रफीक (40) बीते शुक्रवार को अपनी बाइक से कसबा से फोरलेन होते हुए गुलाबबाग अपने किसी काम से जा रहा था. इसी बीच ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान शनिवार की रात्रि पटना में उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों मैं हाहाकार मच गया. मृतक आठ बच्चों का पिता बताया गया. मृतक बनेली पंचायत से जिला परिषद चुनाव का पूर्व प्रत्याशी भी था. इस घटना पर पंचायत समिति सदस्य, हबीबुर रहमान, पूर्व मुखिया मोहम्मद नसीम, पूर्व समिति सदस्य अब्दुल जब्बार, सरपंच महफूज आलम, वार्ड सदस्य मोहम्मद फिरोज, पैक्स अध्यक्ष अबू ताहिर, मुख्तार आलम, बनेली मुखिया विनोद मिश्रा ने गहरा दुख प्रकट किया . फोटो. 28 पूर्णिया 11 परिचय- मृतक का फाइल फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >