स्टेडियम के समीप दुर्घटना में युवक की मौत, दो गंभीर

पूर्णिया

पूर्णिया. सोमवार देर रात शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार एक कार और ई-रिक्शा (टोटो) के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई और कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सोमवार रात करीब 11:00 बजे के.हाट थाना क्षेत्र के गिरजा चौक और इंदिरा गांधी स्टेडियम के बीच हुआ. इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मो.शहबाज पिता मो.सगीर जो जगेली मलकोल का रहने वाला था,उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं टोटो चला रहा उसका ममेरा भाई मो.मोनतजीर निवासी मधुबनी मौलवी टोला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद घायलों को जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >