गंगा घाट में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत

गंगेली पंचायत

प्रतिनिधि हरदा. गंगेली पंचायत के नया टोल निवासी कामेश्वर प्रसाद सिंह का 26 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार सिंह का कटिहार जिला के बरारी गंगा नदी में स्नान के दौरान मौत हो गई. उनके परिजनों ने बताया कि सुबह मृतक बिपिन कुमार सिंह अपनी फुआ के साथ छठ पूजा को लेकर स्नान करने बरारी काढ़ागोला घाट गया था. गहरे पानी में जाने से पानी में समा गया. स्थानीय गोताखोर की मदद से मृतक को तीन घंटे बाद निकला गया. घटना की जानकारी मिलते ही गंगेली मुखिया सह राजद प्रदेश सचिव कैलाश प्रसाद सिंह समेत ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक का डेढ़ साल पहले शादी हुई थी जिससे एक नन्हा बच्चा भी है. फोटो. 3 पूर्णिया 8- मृतक बिपिन कुमार सिंह का फाईल फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >