करेंट लगने से युवक की स्थिति नाजुक

भवानीपुर थानाक्षेत्र के जावे वार्ड संख्या 9 में एक युवक को करंट लगने से स्थिति काफी गंभीर हो गयी. जिसे इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया.

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के जावे वार्ड संख्या 9 में एक युवक को करंट लगने से स्थिति काफी गंभीर हो गयी. जिसे इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. घटना रविवार की संध्या 7.30 बजे की है. परिजन ने बताया कि 25 वर्षीय मो. शब्बीर घर में बिजली का तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से मूर्छित होकर गिर गया. भवानीपुर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार मृगेश एवं जीएनएम शोभा कुमारी ने उपचार किया. डॉक्टर ने बताया स्थिति काफी गंभीर है. इलाज किया जा रहा है. स्थिति में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया जाएगा. घटना की खबर सुनते ही पंचायत के मुखिया सागर अलीम एवं अन्य लोग अस्पताल पहुंचकर इलाज में सहयोग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >