छप्पन गांव में बाइक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

रेफर

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के एसएच 65 पूर्णिया-टीकापट्टी मुख्य मार्ग के छप्पन गांव के पास अज्ञात बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार की देर संध्या की है. परिजन ने बताया छप्पन गांव के पास खेत में वासा बना हुआ है. वासा से घर आ रहा था . रुपौली की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया. ठोकर लगते ही गिरकर बेहोश हो गया. बेहोश युवक की पहचान रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव के वार्ड संख्या 6 निवासी योगी मंडल के 18 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई . भवानीपुर अस्पताल में घायल युवक के प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रिजवान आलम, जीएनएम शोभा कुमारी की मेडिकल टीम ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सर में गंभीर चोट होने के कारण बेहोशी की हालत में है. सीटी स्कैन के बाद ही बेहतर इलाज संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >