योग साधकों ने खेली पुष्प व चन्दन की होली

भारतीय योग संस्थान

पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान के ग्रीन पार्क में संचालित योग और ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया. इस मौके पर संस्था द्वारा प्रांतीय मंत्री विमल कोचर के निर्देशानुसार पुष्प और चन्दन की होली खेली गयी. सर्वप्रथम संस्था से जुड़े पुरुष और महिलाओं ने प्रत्येक दिन की भांति योग की शुरुआत ओम ध्वनि और सरस्वती वंदना से की. केंद्र प्रमुख पुष्पा कोचर बॉबी द्वारा कुछ आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. इस दिन वरिष्ठ साधक नीतू दा का जन्म दिवस भी भारतीय योग के अनुसार मनाया गया. इसके पश्चात् सभी ने मिलकर पुष्प और चन्दन की होली खेली. एक दुसरे को पुष्प द्वारा चन्दन लगाकर लोगों ने पुष्प के पंखुड़ियों की वर्षा की. धन्यवाद ज्ञापन शिव शंकर ने किया. आयोजन को सफल बनाने में राधा सिंह, उर्मिला, शीला, आदित्य, आरती सिंह का भरपूर सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >