सीमा सुरक्षा बलों ने रंगभूमि मैदान में की योगाभ्यास

12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पूर्णिया.12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष में सोमवार को सीमा सुरक्षा बलों द्वारा स्थानीय रंगभूमि मैदान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया.सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देशन में स्वास्थ्य और मानसिक शांति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के सभी बल कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया. सहायक कमान्डेंट शंभू नाथ बर्मन द्वारा सभी बल कर्मियों को योग के महत्व के बारे में अवगत कराया.साथ ही प्रत्येक दिन कम से कम 40 मिनट स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास करने की अपील की.इसके बाद योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित बल कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >