पूर्णिया में आज झमाझम बारिश के आसार, आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

पूर्णिया में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, घने बादल छाए हैं और बूंदाबांदी हो रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट

पूर्णिया में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. आसमान में घने बादलों का डेरा है और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है. मौसम की स्थिति को देखते हुए पूरे दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दी है.

तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्णिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

मौसम विभाग की प्रमुख चेतावनियां

  1. अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना .
  2. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है .
  3. आकाशीय बिजली गिरने की आशंका, खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह .
  4. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील .
  5. खेतों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह .

12 जुलाई तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इसी वजह से पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 12 जुलाई तक जिले में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आने के साथ वातावरण भी सुहावना बना रहेगा.

किसानों के लिए राहत की खबर

लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं खरीफ फसलों के लिए भी यह मौसम काफी लाभदायक माना जा रहा है. धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई और शुरुआती बढ़वार के लिए पर्याप्त नमी मिलने से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा को देखते हुए किसानों से खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >