दिव्यांगों के लिए यूडीआइडी कार्ड बनाने का कार्य शुरू

जिले में दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनके दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए प्रखंडवार शिविर लगाकर यूडीआइडी बनाने का कार्य शुरू हो चुका है.

पूर्णिया. जिले में दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनके दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए प्रखंडवार शिविर लगाकर यूडीआइडी बनाने का कार्य शुरू हो चुका है. 1 वर्ष से लेकर 18 आयु वर्ग के सभी दिव्यांग बच्चों को यूडीआइडी कार्ड बनाने स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने व विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए सभी कार्य दिवसों में प्रखंडवार विशेष शिविर के आयोजन के लिए तिथि, स्थान, चिकित्सा पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. 7 मई को अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी में 10 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक. 8 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नगर में समय 10 बजे से 1 बजे अपराह्न व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में समय 2 बजे से 5 बजे अपराह्न तक विशेष शिविर का आयोजन निर्धारित है. 9 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैसा में 10 बजे से 1 बजे अपराह्न एवं रेफरल अस्पताल अमौर में समय 2 बजे से शाम 5 बजे तक.10 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी में समय 10 बजे से शाम 5 बजे तक. 13 मई को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में समय 10 बजे से 1 बजे अपराह्न तक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बी कोठी में समय 2 बजे अपराह्न से शाम 5 बजे तक.14 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में समय 10 बजे से 1 बजे अपराह्न एवं रेफरल अस्पताल रुपौली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक. और आखिरी दिन यानि 15 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्णिया पूर्व में 10 बजे से 1 बजे तक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ में समय 2 बजे से 5 बजे अपराह्न तक विशेष शिविर का आयोजन निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >