पंचायत सचिव की हड़ताल से विकास कार्य प्रभावित

कसबा

प्रतिनिधि,कसबा. बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर लगातार तीन दिनों से अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पंचायत सचिव के रहने से पंचायत में होनेवाले विकास कार्य प्रभावित हुए हैं. प्रखंड कोषाध्यक्ष सह पंचायत सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि पूर्णिया प्रमंडल में 13 मई को संबंधित पंचायत सचिवों का महासमागम किया जाएगा एवं बिहार पंचायती राज मंत्री से मिलकर 9 सूत्री मांगपत्र सौंपा जायेगा. बताया कि संघ की नौ मांगे में पंचायत सचिवों का स्थानातंरण एवं पदस्थापन नियमावली ,पंचायत सचिवों का ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने,पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा समाप्त करने,पंचायत सचिवों की सेवा संपुष्टि का अभियान चलाने,पंचायत सचिव को 2000 यात्रा भत्ता के साथ-साथ परिवहन भत्ता देने, पंचायत सचिवों की पदोन्नति हेतु पद चिह्नित करने,कार्यरत ,सेवानिवृत्त एवं मृत पंचायत सचिवों को एसीपी एमएसीपी का लाभ अविलंब देने आदि प्रमुख रूप से शामिल हैंं. इस बैठक में महामंत्री राकेश रंजन,रमाकान्त गिरि,प्रियरंजन ,आनंद कुमार ,गौरव प्रधान नीतीश कुमार,आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >