दो पक्षों में मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल

बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया भेज दिया गया

श्रीनगर. थानाक्षेत्र अंतर्गत खुंट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या आठ श्रीनगर पुरानी बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से घायल महिला की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया भेज दिया गया.घायल महिला के परिजन मोहम्मद यूसुफ ने घटना को लेकर श्रीनगर थाना में लिखित आवेदन दिया. परिजनों ने बताया कि घायल अमीना खातून अपने दरवाजे पर खड़ी थी. इसी बीच गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे. इसी का विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गये जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से आवेदन आया है. जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी. फोटो. 15 पूर्णिया 15 परिचय – घायल महिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >